बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

आईएएस चयनित गरिमा परमार का बालोतरा आगमन पर भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। पाली निवासी श्री प्रकाश जी परमार की सुपुत्री श्री गरिमा परमार के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयन होने पर उनके बालोतरा आगमन पर परिवारजनों एवं शुभचिंतकों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर गरिमा परमार एवं उनके भाई का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। परिवार के वरिष्ठजनों ने उन्हें शुभाशीष प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि गरिमा परमार की यह उपलब्धि पूरे समाज एवं क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है तथा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम के दौरान मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की गई तथा सभी ने गरिमा परमार को बधाई देते हुए उनके सफल प्रशासनिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

 आईएएस चयनित गरिमा परमार एवं उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🌹💐

फोटो कैप्शन:

आईएएस चयनित गरिमा परमार के बालोतरा आगमन पर परिवारजनों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button