उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए गए ₹2.50 लाख कीमत के 17 खोए हुए मोबाइल फोन

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

*मोबाइल नंबर 7376 3261 75*

*थाना: निघासन, जनपद: खीरी*

*दिनांक: 14 जून 2026*

*CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए गए ₹2.50 लाख कीमत के 17 खोए हुए मोबाइल फोन*

        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ ख्याति गर्ग द्वारा जनपद में गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी निघासन के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना निघासन के कुशल नेतृत्व में गठित टीम द्वारा भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर दर्ज कराई गई मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों पर त्वरित व कड़ा संज्ञान लेते हुए तकनीकी विश्लेषण तथा अथक प्रयासों के बल पर विभिन्न स्थानों से कुल 17 अदद खोए हुए कीमती मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त की गयी है। बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों की कुल अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹2,50,000 (दो लाख पचास हजार रुपये) है।

*बरामद किए गए मोबाइलों का विवरण (सूची):*

थाना पुलिस द्वारा बरामद किए गए उच्च श्रेणी के स्मार्टफोन की सूची निम्नवत है:

1. Realme P2 PRO- ₹ 21,999/-

2. VIVO Y21- ₹ 20,000/-

3. SAMSUNG GALAXY A14- ₹ 20,000/-

4. SAMSUNG (अन्य मॉडल)- ₹ 19,000/-

5. ONE PLUS- ₹ 17,000/-

6. OPPO A58- ₹ 17,000/-

7. VIVO T2 5G- ₹ 16,000/-

8. GALAXY F15 5G- ₹ 15,000/-

9. OPPO A 17- ₹ 14,000/-

10. TECHNO SPARK- ₹ 14,000/-

11. POCO M6- ₹ 12,000/-

12. REALME (अन्य मॉडल)- ₹ 12,000/-

13. VIVO T3 LIGHT- ₹ 11,000/-

14. REDMI NOTE 10 T5G- ₹ 11,000/-

15. VIVO Y15- ₹ 10,000/-

16. TECNO SPARK GO- ₹ 10,000/-

17. LAVA SHARK- ₹ 10,000/-

_*कुल अनुमानित मूल्य: करीब ₹ 2,50,000/-*_

_*थाना परिसर में आज सभी 17 वैध आवेदकों/मालिकों को बुलाकर विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उनके खोए हुए मोबाइल फोन ससम्मान सुपुर्द किए गए। काफी समय से खोए हुए अपने महंगे फोन वापस पाकर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उपस्थित नागरिकों व मोबाइल स्वामियों ने खीरी पुलिस की इस कार्यप्रणाली, त्वरित रिस्पॉन्स और तकनीकी तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा निघासन खीरी पुलिस टीम का सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया।*_

*पुलिस टीम:*

1. कंप्यूटर ऑपरेटर श्री सर्वेश कुमार यादव

2. कांस्टेबल गौरव सिंह

3. कांस्टेबल संजय यादव

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button