बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

स्वर संगम पुस्तक का विमोचन एवं युवालोक नामकरण संस्कार सम्पन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री साध्वी सत्यप्रभाजी के पावन सानिध्य में तेरापंथ युवक परिषद, बालोतरा द्वारा दो चरणों में आयोजित कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

स्वर संगम पुस्तक के संयोजक सिद्धार्थ सालेचा ने बताया की प्रथम चरण में “स्वर संगम” पुस्तक का विमोचन एवं प्रायोजक परिवार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष राणमलजी मेहता, धनराजजी, तेरापंथ महिला मंडल की उपाध्यक्ष पुष्पादेवी सालेचा एवं उनकी टीम, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष संदीप रेहड़ एवं उनकी पदाधिकारी टीम, अ भा ते यु प सदस्य हसमुखजी जीरावला, प्रायोजक परिवार, जैन संस्कारक परिवार, किशोर-कन्या मंडल एवं श्रावक समाज की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रायोजक परिवारों द्वारा सामूहिक रूप से “स्वर संगम” पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक भक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक साहित्य का एक महत्वपूर्ण संकलन है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। इस अवसर पर प्रायोजक परिवारों का सम्मान कर उनके सहयोग एवं समर्पण के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।

साथ ही अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित 21वें तेरापंथ किशोर मंडल अधिवेशन में किशोर मंडल बालोतरा को प्राप्त “श्रेष्ठ किशोर मंडल सम्मान” की गौरवपूर्ण उपलब्धि पर भी हर्ष व्यक्त किया गया।

द्वितीय चरण में शासन श्री साध्वी सत्यप्रभाजी द्वारा नवकार मंत्र एवं मंगलपाठ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात सात संस्कारकों द्वारा तेरापंथ युवक परिषद कार्यालय का नामकरण “युवालोक” किया गया। युवाशक्ति, संस्कार एवं संगठन की भावना को समर्पित इस नामकरण संस्कार ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।

“युवालोक” नाम की नामपट्टिका का अनावरण सभा अध्यक्ष राणमलजी मेहता द्वारा किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने इस प्रेरणादायी पहल का उत्साहपूर्वक स्वागत किया तथा इसे युवा पीढ़ी के लिए नई दिशा प्रदान करने वाला कदम बताया।

कार्यक्रम के अंत में तेरापंथ युवक परिषद मंत्री राजेन्द्र वैदमुथा ने सभी अतिथियों, प्रायोजक परिवारों, संस्कारकों एवं उपस्थित श्रावक समाज का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, संस्कार, संगठन एवं युवा चेतना का अनुपम संगम बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button