उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026

बस्ती से वेदान्त सिंह
🌿 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 🌿
योग है जीवन का उजियारा,
तन-मन का यह सच्चा सहारा।
प्राणों में भर दे नव चेतना,
मिट जाए हर दुख की व्यथा।
सूर्य किरण सा तेज जगाए,
मन में शांति दीप जलाए।
हर आसन में छिपा है ज्ञान,
योग से मिलता आत्म सम्मान।
नहीं केवल यह तन की शक्ति,
योग सिखाता प्रेम और भक्ति।
स्वस्थ रहे हर जन-परिवार,
योग बने जीवन का आधार।
आओ मिलकर संकल्प करें,
स्वस्थ भारत का स्वप्न भरें।
हर घर में योग का हो वास,
यही है जीवन का विश्वास।
✨ संदेश ✨
“योग अपनाइए, रोग भगाइए और जीवन को सुख, शांति एवं संतुलन से भर जाइए।”
योगाचार्य डॉ नवीन सिंह – निदेशक , संकल्प योग वैलनेस सेंटर,बस्ती।

Subscribe to my channel


