बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तेरापंथ सभा जसोल का शपथ ग्रहण समारोह
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल – 11 जून 2026
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा जसोल का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन स्थानीय नाकोड़ा रोड़ स्तिथ न्यू तेरापन्थ भवन, जसोल में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई। संपतराज चौपड़ा द्वारा लौगछ पाठ के साथ मंगलचारण से शुभारंभ हुआ।
निवर्तमान सभा अध्यक्ष भूपतराज कोठारी ने नव निर्वाचित सभा अध्यक्ष गौतमचन्द ढ़ेलडिया को शपथ दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष गौतमचन्द ढ़ेलडिया ने अपने नए मंत्री मंडल वर्ष 2026 -28 का गठन कर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई। जिसमे उपाध्यक्ष ( प्रथम ) मदनलाल सालेचा बोस, ( द्वितिय ) हनुमान चंद भंसाली, मंत्री माणकचंद संखलेचा, सह मंत्री ( प्रथम ) नरेश कुमार छाजेड़, ( द्वितीय ) जितेंद्र J सालेचा, कोषाध्यक्ष कैलाशचन्द तातेड़ ( कोठारी ), संगठन मंत्री जयंतीलाल जीरावला सहित पदाधिकारी मनोनीत किये गए। साथ ही सभी प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। सभी ने नए अध्यक्ष व पूरी ठीम को बधाई व शुभकामना दी। इससे पूर्व तेरापंथ सभा गीत “हमारे भाग्य बड़े बलवान – मिला ये तेरापन्थ महान” का संगान कन्या मण्डल जसोल कि बालिकाओं द्वारा किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन तेरापंथ महासभा जोधपुर आंचलिक प्रभारी गौतमचन्द सालेचा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, शाखा प्रभारी धनराज ओस्तवाल, महासभा आंचलिक प्रभारी गौतमचन्द सालेचा, सिवांची मालाणी तेरापन्थ क्षेत्रीय संस्थान के पूर्व अध्यक्ष डूंगरचन्द सालेचा, तेरापंथ सभा सूरत अध्यक्ष महेंद्र गांधी मेहता, महासभा कार्यकारिणी सदस्य पुष्पराज कोठारी, निवर्तमान अध्यक्ष भूपतराज कोठारी आदि मंचासीन अतिथियों ने विचार व्यक्त किये। साथ ही प्रबुद्ध वक्ता, पूर्व सरपंच भंवरलाल भंसाली, प्रकाश श्रीश्रीमाल व कवि अशोक प्रदीप ने गीत से भाव विभोर कर दिया। सभा अध्यक्ष गौतमचन्द ढ़ेलडिया ने अग्रिम दो साल की कार्ययोजना ( कार्यप्रणाली ) का वर्णन किया। ये ज्ञात रहे कि तेरापंथ धर्मसंघ की प्रमुख व अग्रणी संस्था हैं तेरापन्थ महासभा है! जो पूरे भारत मे करीब 600 से ऊपर शाखाऐ हैं। समस्त जसोल समाज की और से गौरव चौपड़ा पचपदरा ( UPSC CSE-2025 AIR 83 रेंक आने पर व जसोल के महेंद्र गांधी मेहता तेरापंथ सभा सूरत के अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर साफा, शॉल व दुपट्टा पहनाकर बहुमान किया गया। साथ ही सिवांची मालाणी क्षेत्र के सभी नए ( वर्ष 2026 – 28 ) शाखा अध्यक्षो का तेरापंथ सभा जसोल द्वारा दुपट्टा द्वारा बहुमान किया गया। आभार ज्ञापन मंत्री माणक चन्द संखलेचा ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन कान्तिलाल ढ़ेलडिया ने किया।

Subscribe to my channel


