उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
आईवाईए का योग पार्क अभियान : कराया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। इंडियन योग एसोसिएशन (आईवाईए) उत्तर प्रदेश चैप्टर एवं पतंजलि योग समिति,भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “योग पार्क अभियान” के अंतर्गत उद्यान विभाग के पार्क में योग प्रोटोकॉल अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन आईवाईए के चेयरपर्सन पीयूषकांत मिश्रा, सचिव अमित गर्ग, पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह एवं सचिव आशीष टंडन,सह सचिव डॉ रमेश चंद्रा के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में योग साधकों को नियमित योगाभ्यास एवं योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया तथा योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।
योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय ने बताया कि योग के माध्यम से व्यक्ति स्वयं को निरोग एवं स्वस्थ रख सकता है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक उन्नति का भी प्रभावी माध्यम है।
वरिष्ठ पत्रकार पुनीत दत्त ओझा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। योग से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।
योगाचार्य गरुण ध्वज पाण्डेय एवं सौरभ तुलस्यान ने प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, प्राणायाम एवं अन्य योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए उनके लाभ बताए। उन्होंने कहा कि नियमित प्राणायाम से तनाव कम होता है और मन को शांति प्राप्त होती है।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिला प्रभारी ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता जन-जन तक योग का संदेश पहुंचा रहे हैं। उन्होंने लोगों से 21 जून को आयोजित होने वाले सामूहिक योग कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की।
इस अवसर पर मजेश राजभर, डॉ सच्चिदानंद शुक्ला,विनोद कुमार मिश्र,मनोज यादव,सौरभ सिंह,अभिनव पांडेय शिवेंद्र, संतोष भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार संदीप गोयल, वरिष्ठ पत्रकार पुनीत दत्त ओझा बलराम तिवारी, बैजनाथ, राधेश्याम, अशोक यादव, सूर्य प्रताप, भूपेंद्र चौधरी, शिवकुमार चौधरी सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


