उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारियों का डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश आरक्षी भर्ती परीक्षा-2026 के सुचारु, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अंजनी सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने सोमवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज तथा स्वामी सहजानंद इंटर कॉलेज का भ्रमण किया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर की जा रही व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा हॉल, प्रवेश एवं निकासी द्वार, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, विद्युत व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध पेयजल सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विद्यालय प्रबंधन एवं ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके अलावा परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने तथा परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button