पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पर्यावरण का रखेंगे ध्यान तभी बनेगा देश महान

लोकेशन=अजयगढ़।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*पर्यावरण का रखेंगे ध्यान तभी बनेगा देश महान*

पेड़ लगाओ,पेड़ बचाओ,प्रकृति का मत करो शोषण इससे होता हमारा पोषण

 पेड़ लगा कर दिया विश्व पर्यावरण का संदेश

पर्यावरण संरक्षण सभी का नैतिक कर्तव्य ब्रह्माकुमारी

विश्व पर्यावरण दिवस पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय पन्ना के द्वारा अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रातःकालीनब्रह्माकुमारी पन्ना में सभी भाई बहनों ने पेड़ लगाने का संकल्प किया एवं ब्रह्माकुमारी द्वारा अजयगढ़ में मां सरस्वती मंदिर में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया

 ब्रह्माकुमारी बहन ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस के महत्वता और उसे मनाए जाने की जरूरत पर जानकारी साझा की ब्रह्माकुमारी के प्रकृति परिवर्तन प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी आपने बताया इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कई कार्यक्रम किए जाएंगे जैसे जल प्रदूषण रुको वायु प्रदूषण ध्वनि प्रदूषण ऐसे अनेक कार्यक्रम किए जाएंगे एवं सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जायेगा

 आपने कहा प्रकृति केवल हमारी आवश्यकता ही नहीं बल्कि हमारे जीवन और भविष्य का आधार है प्रकृति का संरक्षण ही जलवायु परिवर्तन से निपटने और आने वाली पीढियां के लिए एक सुरक्षित हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने की कुंजी है प्रकृति हमें स्वच्छ वायु शुद्ध जल,भोजन और भोजन के लिए आवश्यक सभी संसाधन प्रदान करती है आज पृथ्वी का प्राकृतिक संतुलन लगातार बिगड़ रहा है बढ़ते तापमान अनियमित वर्षा,प्राकृतिकआपदाएं आदि इन सभी के प्रति ऐसे समय पर हम सभी का कर्तव्य बनता है कि हम ऐसे में अधिक से अधिक पेड़ लगाए एवं वनों की कटाई को रोकना आगे आपने कहा कि अगर आपके पास जगह नहीं तो अपने-अपने घर में गृह वाटिका बनाकर पेड़ जरूर लगाए जिससे वातावरण शुद्ध होगा उन्होंने सभी को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में द्वारका प्रसाद उपाध्याय,लाल बहादुर चौबे,राजू तिवारी,संतोष तिवारी पुजारी जी एवं कमेटी के सभी सदस्य अधिक संख्या में माताएं बहने उपस्थित रही सभी ने कार्यक्रम की सराहना की

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button