देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा: 05.06.2026
बालोतरा राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के तहत बालोतरा में आमजन की सुविधा हेतु विभिन्न आधारभूत विकास कार्य करवाये जा रहे है।
आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता श्री अशोक कुमार जैन के मार्गदर्शन से परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम (कैप) इकाई द्वारा भी समय-समय पर आमजन में जनचेतना के माध्यम से परियोजना संदेश देने एवं सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती है। इसी क्रम में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महिलाओं के साथ जागरूकता एवं अनुभव साझा करने के लिये नरेगा कार्मिकों में जागरूकता कार्यक्रम की गतिविधियाँ का आयोजन किया गया।
कैप इकाई के गायत्री गर्ग ने उपस्थित महिलाओं व आमजन को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में समझाया
आरयुआईडीपी के सहायक अभियंता श्री भीरम राम द्वारा वहाँ उपस्थित सभी महिलाओं को परियोजना के अन्तर्गत चल रहे सीवरेज कार्य व जल आपूर्ती के बारे में जानकारी दी एवं के पास पौधारोपण करवाकर यह पर्यावरण के प्रति हमारे प्रयास से सम्पुर्ण जगत में मिलने वाले फायदों से अवगत करवाया तथा इसी कड़ी में प्लास्टिक से पड़ने वाले दुष्परिणाम के बारे में जानकारी साझा की। इस कार्यक्रम में जीसीकेसी से साइट इंजीनियर रोहितास जी सोशल आउटरीच टीम महेन्द्र कुमार, लक्ष्मी चैधरी ने महिला बैठक में सहयोग प्रदान किया

Subscribe to my channel


