बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा विशाल निःशुल्क हड्डी रोग परामर्श शिविर आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 4 जून। रोटरी क्लब बालोतरा के चार्टर डे (स्थापना दिवस) के अवसर पर जांगिड़ रोटरी भवन, खेड़ रोड, बालोतरा में विशाल निःशुल्क हड्डी रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आयकर अधिकारी भंवर सिंह चौहान, डॉ विजय बंग, अंजनी कुमार आयकर निरीक्षक, क्लब अध्यक्ष सीए पवन गर्ग, सचिव हितेन्द्र छाजेड़ एवं कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया द्वारा लाल फीता काट कर एवं अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया।

सी ए पवन गर्ग ने बताया कि शिविर में अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय बंग ने अपनी सेवाएं प्रदान करते हुए हड्डी, घुटना, कंधा एवं जोड़ों से संबंधित समस्याओं से पीड़ित मरीजों का परामर्श एवं परीक्षण किया। डॉ. बंग के साथ उनके सहायक अनिल कुमार ने मरीजों को व्यायाम संबंधी जानकारी प्रदान कीं।

सूचना प्रभारी ओम बांठिया ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 80 मरीजों की जांच एवं परामर्श किया गया। मरीजों को आधुनिक उपचार पद्धतियों, जोड़ों के प्रत्यारोपण, घुटना एवं कंधा रोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। डॉ साहब ने मरीजों के रियायती दर पर घुटनों की सर्जरी का वादा किया।

कार्यक्रम में रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3055 के प्रांतीय गवर्नर निगम चौधरी ने शिविर का अवलोकन कर आयोजन की सराहना की तथा रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

शिविर की सफलता में भरत गोलेच्छा एवं पवन माहेश्वरी ने विशेष सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम के दौरान आयकर अधिकारी भंवर सिंह चौहान एवं डॉ. विजय बंग का माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

अंत में क्लब सचिव हितेंद्र छाजेड़ ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों एवं लाभार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब बालोतरा भविष्य में भी इसी प्रकार के जनहितकारी सेवा कार्यों का आयोजन करता रहेगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button