LIVE TVअपराधपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
रैपुरा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

लोकेशन=रैपुरा।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*रैपुरा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*
पन्ना जिले के रैपुरा थाना पुलिस ने शादी समारोह में हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे का कड़ा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 13 मई 2026 को ग्राम अधराड़ में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान चाट-फुल्की खाने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि रात करीब 11:30 बजे आरोपी सोनू रैकवार और राहुल रैकवार ने सौरभ लोधी, शिवम लोधी एवं राजकिशोर लोधी के साथ गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे कुलदीप रैकवार को भी आरोपियों ने घायल कर दिया।
हमले में गंभीर रूप से घायल राजकिशोर लोधी और शिवम लोधी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। मामले की शिकायत पर थाना रैपुरा में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान गंभीर चोटों को देखते हुए प्रकरण में अतिरिक्त धाराएं भी जोड़ी गईं।
रैपुरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 जून 2026 को आरोपी राहुल रैकवार (24 वर्ष) एवं सोनू रैकवार (23 वर्ष), निवासी ग्राम अधराड़ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू और लोहे का कड़ा भी बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय पवई में पेश किया गया।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक स्मिता सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक बाबू सिंह, प्रधान आरक्षक रवि खरे, आरक्षक राहुल सिंह, राजेश पटेल, अतुल मेहरा तथा साइबर सेल पन्ना की टीम का विशेष योगदान रहा।

Subscribe to my channel


