उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
विश्व पर्यावरण दिवस पर बस्ती में चला हरित अभियान, “एक पेड़ मां के नाम” के तहत हुआ वृहद वृक्षारोपण

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 05 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद बस्ती में विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जिले भर में हजारों पौधे रोपे गए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कृषि विज्ञान केंद्र, बंजरिया बस्ती में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री महेश शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, हर्रैया विधायक अजय सिंह, जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. शिरीन, जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे अमित कुमार गुप्ता सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।
वहीं बस्ती स्थित एकेडमी ग्लोबल स्कूल में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं तथा चित्रकला प्रतियोगिता, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित भी किया गया।
इसके अलावा संत रविदास वन विहार में सांसद राम प्रसाद चौधरी एवं विधायक महेंद्र यादव ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं बस्ती मंडल के डीआईजी संजीव त्यागी ने डीआईजी कार्यालय परिसर में पौधरोपण कर हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित सभी कार्यक्रम वन विभाग, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुए। अधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सतत जनभागीदारी का विषय है।
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से जनपदवासियों को वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण का भी संदेश दिया गया।

Subscribe to my channel


