बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
पीबीएम अस्पताल में भ्रष्टाचार और अव्यवस्थाओं का बड़ा आरोप, कांग्रेस ने खोला मोर्चा
करोड़ों रुपये की लागत से नवनिर्मित मेडिसिन विंग तैयार होने के बावजूद शुरू नहीं पीबीएम में दवा चोरी से लेकर फर्जी भुगतान तक के आरोप, कांग्रेस का बड़ा हमला 5 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो अस्पताल के बाहर होगा धरना-उग्र प्रदर्शन-बिशनाराम सियाग

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
05 जून 2026
बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, अव्यवस्थाओं और चिकित्सा सुविधाओं की बदहाली को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस नेता बिशनाराम सियाग की अगुवाई में अस्पताल अधीक्षक सहित अस्पताल प्रशासन के विरूद्ध सेंकडों कांग्रेसजनों ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। विस्तृत ज्ञापन सौंपने और अस्पताल अधीक्षक से वार्ता करने केलिए प्रदर्शनकारी नेता प्रशासनिक ब्लॉक में घुसने लगे तो पुलिस ने अन्दर नहीं जाने दिया गया गेट पर ही रोक लिया गया। इस दौरान पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। गुस्साए कांग्रेस नेताओँ और नेता बिशनाराम सियाग ज्ञापन फाड़ दिया।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पीबीएम अस्पताल में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। वार्डों और शौचालयों में गंदगी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं करोड़ों रुपये की लागत से नवनिर्मित मेडिसिन विंग तैयार होने के बावजूद शुरू नहीं किए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं।
भर्ती से लेकर दवा खरीद तक भ्रष्टाचार के आरोप
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में सफाई कर्मी, वार्ड बॉय, सुरक्षाकर्मी और कैंटीन ठेकों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और भ्र्ष्टाचार हो रहा है। नर्सिंग ऑफिसर भर्ती में बेरोजगार युवाओं से एक से ढाई लाख रुपये रिश्वत लेकर नियुक्तियां देने के आरोप भी ज्ञापन में लगाए गए हैं। साथ ही डॉक्टरों के फर्जी हस्ताक्षरों और मोहरों का उपयोग कर महंगी दवाओं की चोरी तथा फर्जी बिलों के जरिए भुगतान उठाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
पेट स्कैन और एंजियोग्राफी भुगतान पर उठे सवाल
ज्ञापन में कैंसर मरीजों के पेट स्कैन और हृदय रोगियों की एंजियोग्राफी से जुड़े भुगतानों में करोड़ों रुपये के कथित फर्जीवाड़े का मुद्दा भी उठाया गया है। कांग्रेस ने वर्ष 2022 से अब तक हुए भुगतानों की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मरीजों को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
ज्ञापन के अनुसार अस्पताल में छल्ला(स्टेंट), सिरिंज, केनुला, बैंडेज और अन्य आवश्यक चिकित्सा सामग्री की कमी बनी हुई है। ट्रोमा सेंटर, जनाना वार्ड और अन्य वार्डों में एसी, कूलर और पंखे खराब पड़े हैं। बेडों की कमी के कारण गंभीर मरीजों को भी भर्ती नहीं किया जा रहा है। नेत्र रोग विभाग में लेंस और दवाओं की कमी के चलते मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है।
दान में मिले सामान का भी हिसाब नहीं
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि अस्पताल को वर्षों से दानदाताओं द्वारा दिए गए कूलर, एसी, फ्रिज और अन्य उपकरणों का समुचित रिकॉर्ड नहीं रखा गया है, जिससे उनकी स्थिति और उपयोगिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
5 दिन का अल्टीमेटम
कांग्रेस नेता बिशनाराम सियाग ने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के भीतर करोड़ों रुपये की लागत से नवनिर्मित मेडिसिन विंग तैयार होने के बावजूद शुरू नहीं की, समस्याओं का समाधान नहीं किया गया और भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच शुरू नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी पीबीएम अस्पताल के बाहर विशाल धरना-प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि मरीजों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ज्ञापन के बाद पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। अब निगाहें प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि आज के विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महासचिव डॉ राजेन्द्र मूंड,विक्रम स्वामी प्रदेशाध्यक्ष सामाजिक न्याय व अधिकारिता प्रकोष्ठ, पीसीसी सचिव शिवलाल गोदारा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भँवर कूकणा,एनएसयूआई अध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान चौधरी,अर्जुनराम कुकणा, यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण व्यास, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष सत्तु खां,डॉ प्रीति मेघवाल,शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव, गिरधारी लाल प्रजापत, पीरजफर शाह, सरपंच हेमन्तसिंह यादव, तोलाराम सियाग,अम्बाराम इनखिया,केदारमल कठातला,गुमाना राम जाखड़,मनोज कुमार व्यास, सोहन महिया, एड प्रेम गोदारा, रामदयाल बेनीवाल, भगवान नाथ, सुभाष स्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष आनन्द सिंह सोढा,अजय गोदारा,जाकिर नागौरी, श्रीराम भादू,मदन चौहान, विजयसिंह शेखावत,रमजान रँगरेज, शिवराज गोदारा,अकरम शम्मा,धर्मचन्द चौधरी,राजेन्द्र मेघवाल बापेउ,सलीम कल्लर,सीताराम नायक,पूनमचंद भाम्भू,सीताराम डूडी,कामेश्वरप्रताप सिंह,सलमान पंवार,पार्षद अब्दुल सत्तार, मनोज बिश्नोई, जगदीश सारण, अभिषेकसिह, हरिकिशन शर्मा,धन्नाराम ज्याणी, ख्यालीराम सुथार, कन्हैयालाल जोशी, श्रवण रामावत,तोलाराम सियाग, बलराम कूकणा, गोपाल चौधरी, अजय धुंधवाल, सत्यनारायण धवल, मनोज मुंड, रामस्वरूप सारण, रामसिंह मेघवाल,रामकिशन बिश्रोई, जितेंद्र थोरी, ओमप्रकाश डूडी, अब्दुल सत्तार परिहार, राजेश जाजड़ा, सहीराम जांगू, भंवरलाल जांगू, भीखाराम मेघवाल, मक्खन लाल कठातला, सोहनलाल, मनोज कठातला, भंवरलाल जाट,राजेश,भीखा भाई मेघवाल,रामनिवास, रामदयाल बेनीवाल, हनुमान राम, रामलाल नाहर, राधेश्याम सिद्ध, बीरबल मूंड, ओम प्रकाश सियाग, शिवराज गोदारा, ओम प्रकाश कस्वां, लालाराम ज्याणी, योगेश गहलोत,मनोज कुमार, हंसराज बिश्नोई, कमल, गौरव यादव, मुकेश, अरमान कोहरी, कुमार,मैक्स नायक,ओमप्रकाश, आदि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


