बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
रोटरी क्लब बालोतरा ने मनाया चार्टर डे, सेवा कार्यों की गौरवशाली यात्रा को किया याद

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 4 जून। रोटरी क्लब बालोतरा के चार्टर डे के अवसर पर चार्टर अध्यक्ष डॉ. संतोष सिंह शिवनानी एवं चार्टर सचिव सीए ओमप्रकाश बांठिया ने सभी रोटेरियन साथियों को शुभकामनाएं देते हुए क्लब की स्थापना से जुड़े सभी सहयोगियों एवं भामाशाहों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सीए ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि लगभग 30 वर्ष पूर्व डॉ. संतोष सिंह शिवनानी के नेतृत्व में रोटरी साथियों द्वारा सेवा के जिस बीज का रोपण किया गया था, वह आज एक विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है। क्लब के पूर्व एवं वर्तमान अध्यक्षों, प्रशासन, गणमान्य नागरिकों तथा समाज के सहयोग से रोटरी क्लब बालोतरा आज सेवा का पर्याय बन गया है।
उन्होंने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल एवं रोटरी प्रांत स्तर पर भी बालोतरा की महत्वपूर्ण पहचान बनी है। डॉ. संतोष सिंह शिवनानी, सीए ओमप्रकाश बांठिया, कमलेश बोहरा, मानक चोपड़ा, प्रमेन्द्र बाफना, धनराज चोपड़ा, सुरेश श्रीमाली, कांतिलाल मेहता, डॉ. खुशाल खत्री, लीलेश बालड एवं राजेश सिंघल ने सह प्रांतपाल के रूप में अपनी सेवाएं देकर क्लब का गौरव बढ़ाया है।
चार्टर डे पर रोटरी भवन के निर्माण एवं विभिन्न सेवा प्रकल्पों में योगदान देने वाले सभी दानदाताओं, भामाशाहों और सदस्यों का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने रोटरी के मूल मंत्र “Service Above Self” के संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए समाज सेवा, सामुदायिक विकास, राष्ट्र सेवा, पर्यावरण संरक्षण, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, व्यावसायिक उत्कृष्टता तथा मैत्री भावना को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
रोटरी क्लब बालोतरा ने आगामी वर्षों में भी जनकल्याण और सेवा के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

Subscribe to my channel


