बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, सुधार की उठाई मांग

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 3 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव सलीम भाटी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं और बिगड़ी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में पीबीएम अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानियों, चिकित्सा सुविधाओं की कमी, अव्यवस्थित व्यवस्थाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संभाग के हजारों मरीज प्रतिदिन पीबीएम अस्पताल पर निर्भर रहते हैं, लेकिन अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार किया जाए तथा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष (अभाव अभियोग विभाग) नित्यानंद पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोडा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद खान, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शशिकला राठौड़, पूर्व पार्षद मुजाहिद, अभाव अभियोग विभाग के प्रदेश महामंत्री गौरीशंकर गहलोत, शहर अध्यक्ष नंदलाल गहलोत सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं किया गया तो जनहित में आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button