बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बालोतरा में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बालोतरा में विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों का सीधा असर आम जनता, किसानों और मजदूर वर्ग पर पड़ रहा है, जिससे महंगाई में लगातार वृद्धि हो रही है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मदन प्रजापत ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसका प्रभाव रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दामों पर भी दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आमजन का जीवन कठिन होता जा रहा है और सरकार को इस दिशा में तत्काल कदम उठाने चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और ईंधन कीमतों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की तथा आम जनता को राहत देने की मांग की।
इस मौके पर छगन जोगसन, पूर्व प्रधान लक्ष्मण डेलू, पूर्व प्रधान भगवत सिंह जसोल, ईश्वर सिंह, चंपालाल सुन्देशा, श्रवण सुन्देशा, मांगीलाल बॉस सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


