LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

वामा सारथी की पहल: पुलिस कर्मियों के बच्चों के लिए तीन दिवसीय समर कैंप का सफल आयोजन

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी, 02 जून 2026। वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार कल्याण संघ की जिला इकाई खीरी द्वारा पुलिस कर्मियों के बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से 30 मई से 01 जून 2026 तक तीन दिवसीय समर कैंप का सफल आयोजन किया गया। यह कैंप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं वामा सारथी अध्यक्षा डॉ. ख्याति गर्ग के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा में संपन्न हुआ।

समर कैंप के दौरान बच्चों को ताइक्वांडो, जूडो, कराटे, योग तथा आर्ट प्रतियोगिता जैसी विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में शारीरिक फिटनेस, आत्मरक्षा कौशल, अनुशासन, रचनात्मकता और मानसिक एकाग्रता का विकास करना था। साथ ही योग के माध्यम से तनाव मुक्ति एवं एकाग्रता बढ़ाने तथा खेल गतिविधियों के जरिए टीम भावना एवं अनुशासन विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

कैंप के समापन समारोह में सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री विवेक तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों को नई सीख देने के साथ-साथ उन्हें अनुशासित, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि पुलिस परिवार के बच्चों का शारीरिक, मानसिक एवं रचनात्मक विकास वामा सारथी का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी बच्चों के व्यक्तित्व विकास हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कैंप में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन अवसर पर प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। शिविर में प्रशिक्षक श्री जितेन्द्र कुमार द्वारा जूडो-कराटे तथा श्री शिवम शुक्ला द्वारा ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button