देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसी बंद रखने का विशेष अभियान, अणुव्रत समितियों से जनजागरण का आह्वान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 2 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत देशभर की अणुव्रत समितियों, मंचों एवं सहयोगी संस्थाओं से 5 जून 2026 को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक एसी बंद रखने के विशेष अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया है।

अभियान का उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। इसके लिए समितियों को स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों, व्यापार मंडलों, आरडब्ल्यूए तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है।

अणुविभा द्वारा अभियान से संबंधित बैनर की सीडीआर फाइल उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि स्थानीय समितियां अपने नाम सहित बैनर तैयार कर जन-जागरण अभियान चला सकें। इसके अलावा शिक्षकों, अधिकारियों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से एक मिनट के वीडियो संदेश रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा करने की भी अपील की गई है।

अभियान के अंतर्गत पर्यावरण रैलियों का आयोजन, सोशल मीडिया पोस्ट, व्हाट्सएप स्टेटस, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब एवं ट्विटर पर जागरूकता सामग्री का प्रसार किया जाएगा। साथ ही स्थानीय समाचार पत्रों, रेडियो चैनलों एवं आकाशवाणी के माध्यम से भी इस संदेश को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रचार वाहनों के माध्यम से भी दोपहर 2 से 4 बजे तक एसी बंद रखने की अपील प्रसारित की जाएगी। अभियान में महावीर इंटरनेशनल, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद सहित विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के समन्वय से संयुक्त रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे 5 जून को निर्धारित समय के दौरान एसी बंद रखकर ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। अभियान से संबंधित ऑनलाइन डेटा संग्रह के लिए जारी गूगल फॉर्म को भी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया है, जिससे प्रतिभागियों की संख्या एवं अभियान के प्रभाव का प्रामाणिक रिकॉर्ड तैयार किया जा सके।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button