ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसतना

पटना कला में शोक: सेवानिवृत्त मंडी इंस्पेक्टर जय निवास गर्ग का निधन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब

*पटना कला में शोक: सेवानिवृत्त मंडी इंस्पेक्टर जय निवास गर्ग का निधन, अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब*

बिरसिंहपुर । पटना कला क्षेत्र में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब क्षेत्र के सुप्रसिद्ध समाजसेवी गुलाब शुक्ला के पूज्य चाचा जी एवं सेवानिवृत्त मंडी इंस्पेक्टर जय निवास गर्ग (छोटा गर्ग जी) के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार सामने आया। अपने सरल स्वभाव, सादगी और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी स्वर्गीय गर्ग जी के अवसान से पूरा क्षेत्र मर्माहत है।

उनकी अंतिम यात्रा में विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी और हर दिल भारी था। इस भावुक क्षण में युवा समाजसेवी गुलाब शुक्ला ने अश्रुपूरित नेत्रों से अपने पूज्य चाचा जी को कंधा दिया और उन्हें अंतिम विदाई दी।गुलाब शुक्ला अत्यंत भावुक होकर कहा कि चाचा जी का जीवन सादगी, ईमानदारी और उच्च आदर्शों की जीती-जागती मिसाल था। उनका जाना हमारे परिवार के साथ-साथ पूरे समाज के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उनका आशीर्वाद हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। शोक के बीच प्रशासनिक अव्यवस्था पर फूटा जनता का आक्रोश इस दुखद अवसर पर जहाँ एक ओर लोग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर उपस्थित जनसमुदाय में स्थानीय व्यवस्थाओं को लेकर गहरा आक्रोश भी देखने को मिला। हाल ही में गैबी नाथ मंदिर परिसर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को याद कर क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसने प्रशासनिक दावों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। अंतिम संस्कार के दौरान उपस्थित प्रबुद्ध नागरिकों और ग्रामीणों ने इस घटना को व्यवस्था की घोर विफलता करार दिया। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा व बुनियादी सुविधाओं के तंत्र को तत्काल सुदृढ़ किया जाए।क्षेत्रवासियों का कहना है कि: सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

प्रशासन को अपनी कुंभकर्णी नींद से जागना होगा ताकि भविष्य में ऐसी प्रशासनिक लापरवाही या अव्यवस्था के कारण किसी और मासूम को अपनी जान न गंवानी पड़े।

बुनियादी सुविधाओं और भीड़ नियंत्रण के लिए तत्काल ठोस नीति बनाई जाए। इस शोक सभा और अंतिम विदाई में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत पुण्य आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button