बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पंचधाम के आगे खुला खड़ा बना परेशानी का कारण, स्थानीय लोगों ने की बंद करवाने की मांग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 2 जून 2026।
शहर के पंचधाम के आगे स्थित एक खुला खड़ा (गड्ढा/खाई) स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि लंबे समय से खुला पड़ा यह खड़ा आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहा है तथा दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि दिन के साथ-साथ रात के समय भी यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थान जोखिमपूर्ण बना हुआ है।
क्षेत्रवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए और खुले खड़े को बंद करवाकर क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाए। लोगों ने नगर परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।
नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से जनहित में तत्काल प्रभाव से खड़ा बंद करवाने की मांग की है।

Subscribe to my channel


