धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
शादी की सालगिरह पर जीवदया का अनूठा उदाहरण, गौशाला में कराया हरे चारे व फलों का वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान, बालोतरा द्वारा सोमवार को संस्थान के पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता की शादी की सालगिरह के अवसर पर जीवदया का प्रेरणादायक कार्य किया गया। नौतपा की भीषण गर्मी को देखते हुए संस्थान के सदस्यों ने आईनाथ गौशाला पहुंचकर गायों को हरा चारा, तरबूज, काकड़ी, खरबूजा एवं सिंबड़िया सहित अन्य पौष्टिक आहार वितरित किया।
कार्यक्रम में संस्थान की अध्यक्षा प्रभा किशोर सिंघवी, संरक्षक पारसमल भंडारी, पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, कोषाध्यक्ष दौलतराज सिंघवी, समाजसेवी एवं पूर्व अध्यक्ष धर्मेश कुमार चोपड़ा, महावीर बोकाडिया, गणपत चारण सहित संस्थान के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्थान की ओर से सेवा कार्य में सहयोग देने वाली महिलाओं को बिस्किट वितरित कर प्रभावना भी दी गई। गौशाला के व्यवस्थापक करनाराम ने संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया और सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने जवेरीलाल मेहता को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की मंगलकामनाएं कीं। संस्था के इस सेवा कार्य को सामाजिक सरोकार और जीवदया के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया।

Subscribe to my channel


