*थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा सम्पूर्ण जनपद चलाये जा रहे अपराध की रोकथाम एवं वांछित/वारण्टी अपराधियों की तलाश हेतु अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मैगलगंज के नेतृत्व में थाना मैगलगंज पुलिस द्वारा, आज दिनांक 31.05.2026 को, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 204/2026 धारा 64(1)/87/137(2) BNS व 5J(ii)/6 पास्को एक्ट थाना मैगलगंज खीरी से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त अनुज पुत्र बाबूराम निवासी अमरोलिया थाना मैगलगंज जनपद खीरी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
अनुज पुत्र बाबूराम निवासी अमरोलिया थाना मैगलगंज जनपद खीरी