LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

स्पा सेंटरों पर पुलिस का शिकंजा, 27 युवतियां व 6 युवक हिरासत में

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी।

भिवाड़ी शहर में स्पा सेंटरों की आड़ में संचालित कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रॉयल प्लाजा और जेनेसिस मॉल स्थित कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 27 युवतियों और 6 युवकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से दोनों परिसरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, मटिला चौकी प्रभारी पुनीत मीणा और भिवाड़ी मोड़ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में 20 से अधिक पुलिसकर्मियों की टीम ने दोपहर बाद संयुक्त अभियान चलाया। रॉयल प्लाजा में संचालित स्पा सेंटरों की जांच के दौरान कई युवतियों को हिरासत में लिया गया, जबकि जेनेसिस मॉल में कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में युवतियां और युवक पुलिस के कब्जे में आए।

सभी को पूछताछ के लिए भिवाड़ी मोड़ पुलिस चौकी लाया गया, जहां उनकी पहचान, दस्तावेज और गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन स्पा सेंटरों को लेकर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। प्रारंभिक जांच में कुछ अनियमितताओं के संकेत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जांच में अवैध गतिविधियां सामने आने पर संबंधित संचालकों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शहर में ऐसे प्रतिष्ठानों पर निगरानी और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button