थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार की दमदार कार्यवाही से तीन चोरों सहित तीन चोरी की बाइक बरामद
पन्ना जिले की पवई पुलिस ने एक बार फिर अपनी सूझ बूझ और अपने मजबूत मुखबिर तंत्र से वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर चोरों सहित पुलिस ने चोरी की तीन मोटर साइकिलें बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अपचारी बालक भी शामिल है। इस पूरी कार्रवाई के बाद थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार की कार्यशैली की क्षेत्रभर में जमकर चर्चा हो रही है।
दरअसल पवई थाना क्षेत्र के रहने वाले फरियादियों ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला सामने आते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार ने टीम के साथ मोर्चा संभाला और लगातार तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र पर काम शुरू किया।
पवई पुलिस ने महज कुछ ही समय में आरोपियों तक पहुंच बनाई। पूछताछ में आरोपियों ने थाना पवई एवं अमानगंज क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया।
पवई क्षेत्र में पुलिस का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। क्षेत्रीय जनता भी थाना प्रभारी की कार्यवाही की सराहना कर रही है।
थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार की बाइट —
“पन्ना पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। चोरी, अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर हमारी लगातार नजर है। जनता की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है और आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।”
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सुशील कुमार अहिरवार के साथ प्रधान आरक्षक उपेंद्र रिछारिया, बुद्ध सिंह यादव, अनिल गर्ग, विनोद कुमार, आरक्षक राहुल अहिरवार एवं वाहन चालक नागेंद्र माझी की अहम भूमिका रही।