बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
तेरापंथ सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संभाला दायित्व, समाज सेवा और आध्यात्मिक विकास का लिया संकल्प

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
लाडनूं की पावन धरा पर विराजित परम श्रद्धेय पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी के प्रति श्रद्धा वंदन के साथ आयोजित साधारण सभा में तेरापंथ सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने समाज के प्रति अपने दायित्वों को निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शासन श्री साध्वी सत्य प्रभाजी एवं सहवर्ती साध्वियों के चरणों में वंदन करते हुए सभा में उपस्थित निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्रजी वेद, उनकी टीम, चुनाव अधिकारी मोहनजी बाफना, पवनजी मंडोत सहित समस्त श्रावक-श्राविका समाज को जय जिनेंद्र कहा गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि तेरापंथ श्रावक समाज ने उन पर विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वे सभी के प्रति हृदय से आभारी हैं। उन्होंने पूज्य गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि वे गुरु निर्देशित संघीय दायित्वों एवं कार्यों को पूर्ण समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि पूरे श्रावक-श्राविका समाज के सहयोग से तेरापंथ सभा के प्रत्येक कार्य को विकास, उन्नति और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। समाज में आध्यात्मिक, सामाजिक एवं सेवा उपासना से जुड़े कार्यों को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के लिए सभी संस्थाओं और समाजजनों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
अंत में उन्होंने आशा व्यक्त की कि गुरु कृपा से तेरापंथ समाज और उसकी सभी संस्थाएं आने वाले समय में पूरे जोश, उत्साह और एकता के साथ नए आयाम स्थापित करेंगी। कार्यक्रम का समापन “ॐ अर्हम” एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Subscribe to my channel


