देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा

बीकानेर देहात के भंवरलाल जांगिड़ बने प्रदेश महामंत्री, अशोक भाटी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र कुमावत ने ओबीसी मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में बीकानेर देहात के कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान की गई हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

घोषित कार्यकारिणी में भंवरलाल जांगिड़ को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं विनोद गिरी गुसाई को प्रदेश कोषाध्यक्ष, अशोक भाटी को “मन की बात” कार्यक्रम का सह प्रभारी तथा महावीर चारण एवं हुकमाराम सोनी को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को मजबूती देने एवं आमजन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। श्याम पंचारिया ने विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा ओबीसी मोर्चा प्रदेशभर में प्रभावी रूप से कार्य करेगा।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, कैलाश विश्नोई सहित जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button