उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
ग्रामीण पत्रकारिता दिवस पर आयोजित हुई विचार गोष्ठी, पत्रकारों की चुनौतियों पर हुआ मंथन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को टाटा मोटर्स एसपी ऑटो व्हील्स गोटवा के सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में किया गया। इस अवसर पर “वर्तमान परिवेश में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें वक्ताओं ने पत्रकारिता के समक्ष मौजूद चुनौतियों और उनके समाधान पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संरक्षक अखिलेश दुबे, कैलाश नाथ दूबे, मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी तथा अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद जनपद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल ने पत्रकारों की समस्याओं, संघर्षों और चुनौतियों को बहुत करीब से महसूस किया था। इसी उद्देश्य से उन्होंने संगठन की नींव रखी, जो आज एक वटवृक्ष के रूप में विकसित हो चुका है। उन्होंने कहा कि संगठन लगातार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत है तथा पत्रकारों से जुड़े मुद्दों पर हर स्तर पर लड़ाई लड़कर सफलता प्राप्त की है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक अखिलेश दुबे ने कहा कि समाज को आज भी पत्रकारिता से बड़ी उम्मीदें हैं। जब समाज का अंतिम व्यक्ति हर स्तर से निराश हो जाता है, तब वह पत्रकारिता और पत्रकार के माध्यम से न्याय की लड़ाई लड़ता है। उन्होंने कहा कि संघर्ष हर क्षेत्र में होता है, लेकिन जो संघर्ष करता है वही अपने सम्मान और समाज के हितों की रक्षा कर पाता है।
संरक्षक कैलाश नाथ दूबे ने कहा कि संगठन जिले में लगातार पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहा है। जब भी पत्रकारों के मान-सम्मान और अधिकारों की बात आती है, संगठन मजबूती से उनके साथ खड़ा रहता है। उन्होंने बाबू बालेश्वर लाल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को महामंत्री विवेक मिश्र, अनिल पांडेय, तहसील सदर अध्यक्ष डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी, तहसील अध्यक्ष हरैया राजेश सिंह विसेन, तहसील अध्यक्ष रुधौली अरुण मिश्र, जनार्दन पाण्डेय, हरिशंकर पांडेय, धनीश त्रिपाठी, दिनेश शुक्ल, राम प्रगट सिंह, अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पंकज त्रिपाठी ने किया। संचालन के दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हमेशा पत्रकारों के मान-सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का सजग प्रहरी होता है और संगठन हर परिस्थिति में पत्रकार साथियों के सम्मान और हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ता रहेगा। उन्होंने पत्रकारों से एकजुट होकर निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर राम प्रगट सिंह, सत्य प्रकाश शुक्ल, अनिल कुमार त्रिपाठी, सत्यदेव शुक्ल, आनंद धर द्विवेदी, सूर्यनारायण उपाध्याय ‘भावुक’, डॉ. शैलेंद्र त्रिपाठी, के.डी. मिश्र, रवीश मिश्र, विवेक पाण्डेय, रवि उपाध्याय, सुशील दूबे, ज्ञान चंद द्विवेदी, मोहम्मद इमरान, मनोज सिंह, विनय पाठक, राधेश्याम यादव, रूबल कमलापुरी, दिनेश कुमार पटेल, कल्याणचंद चौधरी, उमाकांत शुक्ल, सत्य राम गौतम, सुनील कुमार बरनवाल, महेंद्र कुमार, सुनील उपाध्याय, अजीत पाल, विष्णु कुमार शुक्ल, राम ललित यादव, ओमप्रकाश दूबे, पी.के. सिंह, रमन शुक्ल, अनिल कुमार, बृज किशोर यादव, राम जनक यादव, विनोद कुमार, रमेश चंद्र, मोहम्मद असलम ‘सादा बस्तवी’, मोहित कसौधन, महेंद्र उपाध्याय, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, राजन चौधरी, दिनेश चंद्र, शमशेर बहादुर सिंह, आलोक कुमार, राम रतन पटेल, परवेज आलम, प्रेम कुमार सिंह, राजाराम, मुक्तेश्वर नाथ ‘आजाद’, रामकृपाल दूबे, बी.के. लाल, श्रीकांत मिश्र, विजय पांडेय, एस.एन. द्विवेदी, बेचूलाल अग्रहरि, संतोष उपाध्याय, परशुराम वर्मा, राधेश्याम चौधरी, संतोष पांडे ‘सोनू’, राजेश सिंह बिसेन, सुरेंद्र कुमार सिंह, रंजीत पांडेय, नरेंद्र कुमार मिश्र, बृजेंद्र नारायण पांडेय, सविता चंद्र मिश्र, संजय उपाध्याय, उमेश कुमार दूबे सहित बहुत से पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


