उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
बस्ती में विधि छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम 1 जून से शुरू

बस्ती से वेदान्त सिंह
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधि छात्र-छात्राओं के लिए इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सचिव (पूर्णकालिक) देवेन्द्र कुमार प्रथम ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने इंटर्नशिप हेतु आवेदन जमा किया है, उन्हें आगामी 01 जून से 25 जून 2026 तक आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करना होगा।
इंटर्नशिप कार्यक्रम प्रतिदिन प्रातः 07 बजे से अपराह्न 01 बजे तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान छात्र-छात्राओं को विधिक सेवाओं, न्यायिक प्रक्रियाओं तथा आमजन को मिलने वाली कानूनी सहायता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
सचिव ने बताया कि इंटर्नशिप से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं अन्य दिशा-निर्देश के लिए अभ्यर्थी basti.dcourts.gov.in� पर विजिट कर सकते हैं। साथ ही कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से भी संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
Subscribe to my channel


