देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
कुआं बना मौत का कुआं खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी,5 मजदूर दबे 5 चो मृत

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*कुआं बना मौत का कुआं खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी,5 मजदूर दबे 5 चो मृत*
*अजयगढ़ की ग्राम पंचायत बीहार पुरवा के नयापुरवा में बड़ा हादसा, 10 दिन से चल रही थी खुदाई, भुसभुसी मिट्टी ने ली जान*
जिले के अजयगढ़ जनपद अंतर्गत ग्राम बीहरपुरवा के नयापुरवा में खेत पर कुएं की खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिन्नू अहिरवार के खेत में पिछले करीब 8 से 10 दिनों से 7 मजदूरों द्वारा कुएं की खुदाई की जा रही थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अचानक मिट्टी धंसने से घटना घटी। जानकारी के मुताबिक खुदाई के दौरान दो मजदूर पानी पीने के लिए ऊपर आए ही थे कि अचानक कुएं की मिट्टी भरभराकर धंस गई और अंदर काम कर रहे 5 मजदूर मलबे में दब गए।हादसे में दबे मजदूरों के नाम राजकुमार यादव पिता छोटू यादव उम्र 25 वर्ष,आशीष यादव पिता मुन्नी यादव 28 वर्ष,चुन्नू यादव पिता सिद्धू यादव उम्र 65 वर्ष,रामपाल पिता गौरा यादब उम्र 40 वर्ष,चुनबाद पिता दीना पाल उम्र 55 वर्ष सभी निवासी नयापुरवा बताये जा रहे है।रेस्क्यू के दौरान सभी के शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए पंहुचाये गए।
क्या बिना तकनीकी जांच खोदा जा रहा था कुआं? हादसे ने खड़े किए कई सवाल।
घटना के बाद मौके पर पुलिस टीम राजस्व विभाग और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
क्या कुएं की खुदाई व्यक्तिगत अनुमति लेकर करवाई जा रही थी या फिर किसी शासकीय योजना के तहत काम चल रहा था? यदि मिट्टी की स्थिति जोखिमभरी थी तो क्या कोई तकनीकी निरीक्षण या सुरक्षा मानकों का पालन किया जाना था?पांच लोगों के जिंदगी-मौत के संघर्ष के बीच यह हादसा केवल दुर्घटना नहीं,बल्कि लापरवाही और जवाबदेही का बड़ा मामला बनता दिखाई दे रहा है।
वही घटना स्थल पर पहुंची पन्ना कलेक्टर श्रीमति ऊषा परमार, पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू,एडिसनल एस पी वंदना सिंह, जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी, एसडीओपी राजीव सिंह, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार,थाना प्रभारी हरी सिंह ठाकुर,जनपद पंचायत सीईओ सतीश सिंह सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी व बचाव दल उपस्थिति रहा।

Subscribe to my channel


