खेलदेशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पुष्करना बॉक्सिंग क्लब की महिला बॉक्सर बीकानेर कि हर्षिता पंचारिया ने जीता राज्य स्तरीय सिल्वर मेडल

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर न्यूज़

पुष्करना बॉक्सिंग क्लब की महिला बॉक्सर बीकानेर कि हर्षिता पंचारिया ने जीता राज्य स्तरीय सिल्वर मेडल

हर्षिता पंचारिया ने 22 से 24 मई तक अलवर में आयोजित राज्य स्तरीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) हासिल किया।

फाइनल मुकाबले में उन्होंने अलवर की खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी।

मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, लेकिन अंत में वह हार गईं।

पूरे टूर्नामेंट में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सभी ने सराहना की।सभी का दिल जीत लिया

 हर्षिता की इस उपलब्धि पर पुष्करना बॉक्सिंग क्लब के पदाधिकारियों ने उनकी सफलता पर खुशी और गर्व व्यक्त किया। उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की

क्लब ने अन्य बॉक्सरों को भी हर्षिता के संघर्ष, मेहनत और समर्पण से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। हर्षिता के राज्य स्तरीय सिल्वर मेडल लाने पर गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर है बीकानेर पधारने पर पुष्करना बॉक्सिंग क्लब के पदाधिकारियों और परिवारजन व समाज बंधुओ द्वारा माला पहनकर स्वागत किया और हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button