खीरी। जनपद खीरी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीफंटा पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। कवच योजना के अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक अभियुक्त को 6.56 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के कुशल मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा के नेतृत्व में दिनांक 23 मई 2026 को थाना गौरीफंटा पुलिस व एसएसबी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बनगवां गांव से मुख्य मार्ग की ओर जाने वाले जंगल के कच्चे रास्ते की पगडंडी से अभियुक्त दिलशाद कुरैशी पुत्र स्वर्गीय नन्हे कुरैशी निवासी सैंथल थाना हाफिजगंज जिला बरेली, हाल पता मोहल्ला शिव मंदिर वार्ड नंबर 1 धनगढ़ी जिला कैलाली नेपाल राष्ट्र को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 6.56 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना गौरीफंटा में मु0अ0सं0 15/26 धारा 8/21/23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
दिलशाद कुरैशी पुत्र स्व0 नन्हे कुरैशी
निवासी सैंथल थाना हाफिजगंज जिला बरेली
हाल पता – मोहल्ला शिव मंदिर वार्ड नं 1 धनगढ़ी जिला कैलाली, नेपाल राष्ट्र
बरामदगी
6.56 ग्राम ब्राउन शुगर
थाना गौरीफंटा पुलिस टीम
उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह
कांस्टेबल हेमंत कुमार
कांस्टेबल विनीत कुमार
एसएसबी टीम एफ कंपनी गौरीफंटा
असिस्टेंट कमांडेंट विवेक कुमार यादव, 39वीं वाहिनी SSB