उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह के सफल तीन वर्षीय कार्यकाल पर अधिकारियों ने दी बधाई

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 23 मई 2026।
बस्ती मंडल के मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह द्वारा मंडल में सफलतापूर्वक तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण किए जाने पर मंडल एवं जनपद प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अपने कार्यकाल के दौरान मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा विकास कार्यों को गति प्रदान करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए। उनके नेतृत्व में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ, जिससे आमजन को योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सका।
जनसुनवाई के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में बस्ती मंडल ने उनके निर्देशन में अधिकांश समय प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं राजस्व वादों के निस्तारण में भी मंडल को प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल हुआ।
मण्डलायुक्त ने कानून व्यवस्था, राजस्व कार्यों, जनसुनवाई एवं विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा कर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाया। उनके कुशल मार्गदर्शन में मंडल प्रशासन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, अपर आयुक्त (प्रशासन) मनोज कुमार तिवारी, अपर आयुक्त (न्यायिक) सुरेंद्र प्रसाद यादव, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उपजिलाधिकारी सदर शत्रुध्न पाठक सहित मंडलायुक्त कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मण्डलायुक्त को सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दीं।

Subscribe to my channel


