उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना का औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 21 मई 2026। जनपद बस्ती में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने गुरुवार को विकास खण्ड परसरामपुर सहित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं और सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सबसे पहले विकास खण्ड परसरामपुर पहुंचकर ब्लॉक परिसर, शिकायत पटल, एकाउंट कक्ष, आवास एवं पत्रावलियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।

इसके बाद उन्होंने धरमपुर स्थित निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने हाइड्रोलिक लैब, वर्कशॉप, क्लासरूम, सड़क निर्माण, शौचालय, किचन और आवासीय भवनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मौके पर केवल 10 श्रमिक कार्य करते पाए गए, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। कार्य की धीमी प्रगति को देखते हुए उन्होंने एई अरविंद कुशवाहा का वेतन बाधित करने और स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

धरमपुर के मिनी स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने ड्राइंग और निर्माण योजना का अवलोकन किया। कार्यदायी संस्था ने बताया कि परियोजना मई 2027 तक पूर्ण की जानी है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि स्टेडियम निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए तथा किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल प्रशासन को दी जाए।

ग्राम पंचायत नारायणपुर स्थित वृहद गोसंरक्षण केंद्र में जिलाधिकारी ने पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव से गौशाला के मानकों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने पानी, भूसा गोदाम, बिजली एवं हरे चारे की उपलब्धता का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों ने बरसात में जलभराव की समस्या की जानकारी दी, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने गौशालाओं की बाउंड्रीवाल शीघ्र पूर्ण कराने और नैपियर घास की बुआई की कार्ययोजना तैयार करने को भी कहा।

हर्रैया स्थित पौधशाला में जिलाधिकारी ने जामुन, आम, नींबू, सागौन, सेमर एवं अन्य पौधों का निरीक्षण किया। उन्होंने डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दीकी को निर्देशित किया कि गौशालाओं की सूची उपलब्ध कराकर वहां आवश्यकतानुसार पौधरोपण कराया जाए।

निरीक्षण के दौरान डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दीकी, पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव, खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह, एई अरविंद कुशवाहा, एक्सईएन आरईडी अंकुर वर्मा, सुपरवाइजर प्रदीप सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button