उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

समाधान समारोह 2026 : सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन 21 से 23 अगस्त तक

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 19 मई 2026। माननीय मुख्य न्यायाधीश, नई दिल्ली के निर्देशन में पूरे देश में “समाधान समारोह 2026” अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य Supreme Court of India में लंबित मामलों का आपसी सुलह एवं समझौते के माध्यम से त्वरित निस्तारण करना है। यह अभियान 21 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है तथा 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत के साथ सम्पन्न होगा।

यह जानकारी सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने दी। उन्होंने बताया कि न्याय को सरल, सुलभ एवं घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस विशेष पहल की शुरुआत की गई है, ताकि पक्षकार आपसी सहमति और संवाद के जरिए अपने विवादों का समाधान कर सकें।

उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन सुप्रीम कोर्ट परिसर में किया जाएगा, जिसमें सुप्रीम कोर्ट में लंबित उपयुक्त मामलों को शामिल किया जाएगा। इससे पहले राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरणों के मध्यस्थता केंद्रों पर सुलह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इन बैठकों में प्रशिक्षित मध्यस्थ एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी पक्षकारों की सहायता करेंगे।

सचिव ने बताया कि पक्षकार इन सुलह बैठकों में व्यक्तिगत रूप से या ऑनलाइन माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान कर न्यायिक प्रक्रिया को सरल बनाना है।

उन्होंने अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है।

गूगल फॉर्म के जरिए करें आवेदन

समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026 में अपना मामला शामिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in⁠� पर गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक पक्षकार निर्धारित फॉर्म भरकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

गूगल फॉर्म लिंक :

forms.gle⁠�

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।

सहायता के लिए संपर्क

वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) संपर्क नंबर : 011-23115652, 011-23116464

सीआरपी निदेशक संपर्क नंबर : 011-23115652, 011-23116465

ईमेल : speciallokadalat2026@sci.nic.in

यह विशेष पहल न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनसुलभ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button