LIVE TVअपराधपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पवई पुलिस ने की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही पकड़ी 42 पेटी देशी शराब

लोकेशन=पवई।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*पवई पुलिस ने की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही पकड़ी 42 पेटी देशी शराब*

42 पेटी देशी मदिरा प्लेन कुल 378 लीटर अवैध शराब कीमती करीबन पोने दो लाख रूपये की जप्त

पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को अपने थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है उसी तारतम्य में दिनांक 15/05/26 को थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी ग्राम सिमरी के हरदुआ हार में काफी अधिक मात्रा में अवैध शराब का भंडारण किया गया है सूचना की तस्दीक के दौरान आरोपी राजा भैया ठाकुर पिता गोविंद सिंह निवासी ग्राम बूढ़ा थाना पवई के कब्जे से कुल 42 पेटी अवैध देसी मदिरा प्लेन जिसमें कुल 378 लीटर शराब कीमती करीबन पौने दो लाख रुपए की विधिवत जप्त करके थाना पवई में अपराध क्रमांक 170/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है।

 उक्त संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक 223 सुरेंद्र प्रजापति, प्रधान आरक्षक 569 नीरज रैकवार, प्रधान आरक्षक 433 अंजलि तिवारी एवं वाहन चालक 128 नागेंद्र माझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button