खेलबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विधायक श्री जेठानंद व्यास ने क्रिकेट एरिना व स्वचालित पिच रोलर का किया लोकार्पण

विधायक निधि से 12.68 लाख रुपए की लागत से एमएम स्कूल खेल मैदान में हुआ तैयार शहरी क्षेत्र के युवाओं को खेल क्षेत्र में आगे बढ़ाने में नहीं आने देंगे कोई कमी : विधायक श्री व्यास

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 17 मई। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने रविवार को राजकीय मोहता मूलचंद उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान (एमएम ग्राउंड) में विधायक निधि से 12.68 लाख रुपये की लागत से तैयार दो टर्फ क्रिकेट पिच युक्त क्रिकेट एरिना तथा 1.5 टन स्वचालित पिच रोलर का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर विधायक श्री व्यास ने कहा कि इन सुविधाओं से शहरी क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। स्तरीय संसाधनों से उनमें आत्मविश्वास की वृद्धि होगी और वे बड़ी सफलता हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य करवाए जा रहे हैं। वहीं खेलों के मानचित्र पर बीकानेर का नाम प्राथमिकता से आए, इसके मध्यनजर यहां सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

विधायक ने कहा कि शहर के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यहां उप जिला क्रीड़ा केंद्र खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री, खेल मंत्री सहित उच्च अधिकारियों से लगातार बातचीत की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुश्ती, वेट लिफ्टिंग, बॉक्सिंग, बास्केटबॉल सहित ऐसे खेल, जिनके लिए अत्यधिक बड़े मैदान की आवश्यकता नहीं होती, ऐसे खेलों के संसाधन और प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। इससे क्षेत्र के खिलाड़ी नियमित अभ्यास कर सकेंगे तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्री किशन दान चारण ने खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों से उपलब्ध खेल सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा बीकानेर में वर्तमान में पांच स्थानों पर विभिन्न खेल गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है और इन सुविधाओं का पूरा लाभ बच्चों तक पहुंचना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान खेल मैदान में क्लाइंबिंग वॉल निर्माण की मांग भी रखी गई।

इस दौरान प्रधानाचार्य दीपक मिश्रा, सहायक अभियंता राजाराम सोनी, तरूण स्वामी, चोरूलाल सुथार, आशा आचार्य, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, धर्मापाल डूडी, किशोर आचार्य, संजय शर्मा, डॉ सुषमा बिस्सा, राजकुमार पारीक, राम कुमार व्यास, मनोज व्यास, गौरव पुरोहित, अर्जुन कुमावत, ओम कुमावत, अनिरूद्ध आचार्य सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं खिलाड़ी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य दीपक मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन उप प्राचार्य संध्या भोजक ने किया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button