ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसतना

भारतीय मज़दूर संघ, मध्य प्रदेश के सौजन्य से नेतृत्व विकास कार्यशाला अभ्यास वर्ग सिंगरौली में संपन्न

 

भारतीय मज़दूर संघ के कार्यकर्ताओं की कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बरगवां सिंगरौली की पावन धरा पर 16-17 मई 2026 को दो दिवसीय नेतृत्व विकास कार्यशाला (अभ्यास वर्ग) का भव्य एवं सफल आयोजन संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अभ्यास वर्ग में रीवा और शहडोल संभाग के सभी सम्मानित जिला मंत्री, जिला अध्यक्ष और कोषाध्यक्षों ने सहभागिता की।

शीर्ष नेतृत्व का मिला पाथेय एवं मार्गदर्शन वर्ग में संगठन को नई दिशा देने और सांगठनिक बारीकियों से अवगत कराने के लिए हमें राष्ट्रवाद और श्रमिक हित के पुरोधाओं का ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ:

  संजय सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, BMS ) कुलदीप सिंह गुर्जर (प्रदेश महामंत्री, BMS)

  आशीष सिंह संयुक्त महामंत्री

 यज्ञ नारायण सिंह

(कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग प्रकोष्ठ प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) दिनेश शुक्ला

(प्रदेश उपाध्यक्ष) सतना जिले की गौरवमयी उपस्थिति

इस वैचारिक महाकुंभ में सतना जिलेसे निम्नलिखित पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगठन की रीति-नीति को आत्मसात किया:

  मगनलाल बाल्मीकि (विभाग प्रमुख)

 योगेंद्र प्रताप सिंह (जिला अध्यक्ष, सतना)

  शरद तिवारी जी (जिला मंत्री, सतना) मिथलेश सिंह जी(प्रदेश महामंत्री, सीमेंट)

  प्रकाश तिवारी जी (अध्यक्ष – सतना सीमेंट फाउंडरी एवं माइंस श्रमिक संघ)

कार्यशाला का संकल्प

इस दो दिवसीय अभ्यास वर्ग में राष्ट्रहित, उद्योग हित और श्रमिक हित के मूल मंत्र को दोहराया गया। आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, अंतिम छोर पर खड़े श्रमिक की आवाज़ बनने और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।

सभी अनुशासित और कर्मठ कार्यकर्ताओं को इस सफल वर्ग के लिए बधाई एवं साधुवाद!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button