उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 16 मई 2026।
राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में शनिवार को प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एकाग्रचित होकर पढ़ाई करने और मोबाइल फोन से दूरी बनाकर पुस्तकों से जुड़ने की प्रेरणा दी।
समारोह के दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी 10 छात्रों सहित गृह परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। छात्रों की उपलब्धियों पर अभिभावकों और शिक्षकों ने खुशी व्यक्त की।
कार्यक्रम का संचालन मृत्युंजय कुमार ने किया। वहीं आयोजन को सफल बनाने में अजय प्रकाश लाल और अमित यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ सम्मानित छात्रों के अभिभावक भी उपस्थित रहे।
अंत में प्रधानाचार्य डॉ. विजय प्रकाश वर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।

Subscribe to my channel


