देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बीकानेर भाजपा आज कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल का पुतला जलाकर करेगी विरोध प्रदर्शन

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर, 15 मई।

भाजपा कार्यालय को लेकर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में आज भाजपा देहात एवं शहर संगठन द्वारा बीकानेर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान मदन मेघवाल द्वारा भाजपा कार्यालय को लेकर की गई टिप्पणी अत्यंत निंदनीय एवं अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि मदन मेघवाल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा कार्यालय वह स्थान है जहां कार्यकर्ताओं को सेवा, समर्पण एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है और यहां से निकला प्रत्येक कार्यकर्ता समाज सेवा के भाव से कार्य करता है। यही कारण है कि आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।श्याम पंचारिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संस्कार जनता भलीभांति जानती है गहलोत सरकार के समय होटल राजनीति और नाच-गाने की घटनाएं पूरे प्रदेश ने देखी थीं।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है और मदन मेघवाल के बयान में कांग्रेस की मानसिकता एवं संस्कार साफ झलकते हैं। भाजपा कार्यकर्ता इस प्रकार की अभद्र भाषा और टिप्पणी को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी ने बताया भाजपा कार्यकर्ता आज विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस अध्यक्ष मदन मेघवाल का पुतला दहन करेंगे।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button