पुलिस लाईन रुद्रपुर में शुक्रवार की परेड संपन्न, एसएसपी अजय गणपति ने जवानों को दिए बेहतर स्वास्थ्य और अनुशासन के विशेष दिशा-निर्देश
Friday's parade concluded at Police Line Rudrapur; SSP Ajay Ganapathy gave special guidelines to the jawans for better health and discipline.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर…आज दिनांक 15-05-2026 (शुक्रवार) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंहनगर के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में शुक्रवार की परेड का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित परेड में पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन के जवानों ने प्रतिभाग किया।
👉🏻 परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *जवानों के टर्नआउट* का बारीकी से निरीक्षण किया गया। उन्होंने सभी *अधिकारियों और कर्मचारियों* को विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए उच्च स्तर का अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
👉🏻 जवानों को *मानसिक और शारीरिक* रूप से फिट रहने और *बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन* के लिए *नियमित व्यायाम पर जोर* दिया गया।
👉🏻 भविष्य की चुनौतियों और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से *जवानों को शस्त्रों के संचालन* और रख-रखाव की विस्तृत जानकारी दी गई।
👉🏻 परेड के उपरांत उनके द्वारा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Subscribe to my channel


