छतरपुर में गोदाम में लगी आग से भारी नुक्सान,स्थानीय पटवारी, समाजसेवी सुशील गाबा नें भी मौके पर पहुंचकर घटनाकम की की जानकारी
A fire broke out in a warehouse in Chhatarpur, causing heavy losses. Local Patwari and social worker Sushil Gaba also reached the spot and informed about the incident.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रूद्रपुर – रूद्रपुर विधानसभा के अंर्तगत छतरपुर गांव में पार्टस एवं स्कैप के गोदाम में आग लगनें से भारी नुक्सान हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग, सिडकुल दमकल सहित उद्योगो के दमकल वाहनों द्वारा आग नियन्त्रण के प्रसास जारी है। स्थानीय पटवारी, समाजसेवी सुशील गाबा नें भी मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छतरपुर में प्रेम मौर्य की भूमि को किराये पर लेकर ओमेक्स निवासी कमल अरोरा नें अपने पार्टस एवं स्क्रैप के गोदाम में स्टाक कर व्यापार किया जाता है। आज प्रातः 8 बजे अज्ञात कारणो से पूरे गोदाम में आग लग गयी। गोदाम में उपस्थित कर्मचारियों नें गोदाम के ट्यूबबेल, मोटरों व अग्निशमन यंत्रों आदि से आग बुझानें का प्रयास किया। मौके पर सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ ही गोदाम स्वामी प्रेम मौर्य एवं व्यवसायी कमल अरोरा भी पहुंच गये, साथ ही सिडकुल चौकी, फायर बिग्रेड के साथ ही समाजसेवी सुशील गाबा भी मौके पर पहुंच गये। अग्निशमन विभाग द्वारा सिडकुल की कंपनियों टाटा मोटर्स, बजाज, हिंदुस्तान जिंक, अशोका लीलेंड महेन्द्रा टीसीएस लालपुर के दमकल वाहनों को भी सूचना भेज बुला लिया गया। समाचार लिखे जाने तक इन सभी वाहनों द्वारा 3-3 राउंड पानी लाकर आग बुझानें का प्रयास किया जा रहा था।
Subscribe to my channel


