उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में बड़ी कार्रवाई: 1 माह से अधिक समय से ड्यूटी से गायब 14 पुलिसकर्मी निलंबित

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

खीरी | 13 मई 2026

जनपद खीरी में पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. ख्याति गर्ग के निर्देश पर ऐसे 14 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जो एक माह या उससे अधिक समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे थे।

एसएसपी द्वारा पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह सख्त कदम उठाया गया है। साथ ही सभी निलंबित कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

पुलिस विभाग के अनुसार, जनपद के विभिन्न थानों, यूपी-112 सेवा और पुलिस लाइन में तैनात कर्मियों के लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायतों के बाद समीक्षा की गई थी। समीक्षा में लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की गई।

निलंबित पुलिसकर्मियों की सूची

मुख्य आरक्षी सुनील कुमार – थाना उचौलिया

मुख्य आरक्षी मनोज कुमार – थाना नीमगांव

मुख्य आरक्षी नरेन्द्र सिंह – थाना ईसानगर

मुख्य आरक्षी राकेश कुमार – पुलिस लाइन

आरक्षी हरिकान्त वर्मा – थाना पढुआ

आरक्षी विवेक मौर्या – पुलिस लाइन

आरक्षी कमलेश कुमार – डायल 112

आरक्षी सतीश कुमार – डायल 112

आरक्षी राजकुमार – डायल 112

आरक्षी हेमेन्द्र सिंह – थाना हैदराबाद

महिला आरक्षी मीनाक्षी यादव – थाना उचौलिया

महिला आरक्षी रितु गुप्ता – थाना फूलबेहड़

स्वीपर मिलन कुमार – पुलिस लाइन

फालवर पंकज चौधरी – पुलिस लाइन

अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस

एसएसपी डा. ख्याति गर्ग ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्यूटी के प्रति लापरवाही करने वालों पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button