खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से खैरथल में बिगड़ी सफाई व्यवस्था, कांग्रेस नेता ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा। नगर परिषद खैरथल में सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल का असर अब शहर की सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगने से आमजन परेशान हैं, वहीं बरसात के मौसम को देखते हुए बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। इस संबंध में कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी अलवर के सचिव विक्रम सिंह चौधरी (बिल्लकी) ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर सफाई कर्मचारियों की मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि हड़ताल के चलते शहर के प्रमुख बाजारों, मोहल्लों एवं धार्मिक स्थलों के आसपास गंदगी का अंबार लग गया है। मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों के समीप भी कचरे के ढेर लगे होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वहीं शहर के प्रमुख नालों और नालियों में गंदगी जमा होने से जलभराव की आशंका भी बनी हुई है।

विक्रम सिंह चौधरी ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के बीच यदि जल्द सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं हुई तो लोगों के घरों में पानी घुसने जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान की भी खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं।

उन्होंने आयुक्त से आग्रह किया कि सफाई कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान किया जाए, ताकि कर्मचारी वापस कार्य पर लौट सकें और शहर की सफाई व्यवस्था पुनः पटरी पर आ सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button