खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

आदर्श ग्राम योजना के 18 सूचकांक पूरे करने का संकल्प, शाहबाद में निकाली जागरूकता रैली

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल-तिजारा। जिले की आदर्श ग्राम योजना में शामिल ग्राम पंचायत शाहबाद में मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. रामनिवास यादव के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं, योग और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहबाद के सहयोग से किया गया। इसमें आरोग्य मित्र, आरोग्य सखी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत निर्धारित 18 सूचकांकों को पूरा करने का लक्ष्य तय करते हुए विभिन्न योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध सुविधाओं जैसे प्रकृति परीक्षण, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, बीपी एवं शुगर जांच, स्वास्थ्य शिविरों और नियमित परामर्श सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही ग्रामीणों को प्रतिदिन आयोजित होने वाले योग सत्र का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इसके बाद स्वास्थ्य एवं नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई, जिसने गांव में जन जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. नीलम जैन, सीएचसी प्रभारी डॉ. अंकित मीणा, सीएचओ मनीष कुमार, गौरव सिंह, एएनएम सुमित्रा देवी, निशा, कविता, रविंद्र सिंह, योग प्रशिक्षक राकेश यादव, आशा सहयोगिनी खामोश, कृष्णा, उर्मिला एवं मनीता देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button