उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 6 दंपतियों ने फिर से साथ रहने का लिया फैसला

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 11 मई 2026: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 9 मई 2026 को जनपद न्यायालय बस्ती में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति बस्ती मंडल राम मनोहर नारायण मिश्र द्वारा किया गया।
जनपद न्यायालय परिसर में स्थित परिवार न्यायालय एवं अपर परिवार न्यायालय में भी लोक अदालत आयोजित की गई। परिवार न्यायालय की प्रधान न्यायाधीश आराधना रानी के न्यायालय में कुल 18 वादों का निस्तारण किया गया, जबकि अपर प्रधान न्यायाधीश मौसमी मध्येशिया के न्यायालय में 14 मामलों का निस्तारण हुआ।
लोक अदालत के दौरान परिवार न्यायालय से 4 तथा अपर परिवार न्यायालय से 2 दंपतियों ने आपसी सुलह-समझौते के आधार पर पुनः साथ रहने का निर्णय लिया। इस प्रकार कुल 6 जोड़ों के जीवन में नई शुरुआत हुई।
कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने न्यायालय परिसर का भ्रमण किया और प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश बस्ती शमसुल हक, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी मौजूद रहे।
समारोह में उपस्थित पांच जोड़ों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर नए जीवन की शुरुआत की। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने सभी दंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बस्ती के सचिव देवेन्द्र कुमार प्रथम ने दी।

Subscribe to my channel


