उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
शिक्षक विजय प्रकाश को मानद उपाधि मिलने पर प्रसन्नता

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। सल्टौआ गोपालपुर विकास खण्ड क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय पड़री पाण्डेय के सहायक शिक्षक विजय प्रकाश चौधरी को विक्रम शिला हिन्दी विद्यापीठ से विद्या वाचस्पति मानद डाक्टरेट उपाधि मिली है। यह उपाधि उन्हें शिक्षा, समाजसेवा के क्षेत्र मंें विशेष योगदान के लिये दिया गया है।
शिक्षक विजय प्रकाश चौधरी ने कहा कि इस उपाधि से उनका रचनात्मक दायित्व और बढ गया है। उनका प्रयास होगा कि निरन्तर शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान जारी रहे।
विजय प्रकाश चौधरी को मानद डाक्टरेट उपाधि मिलने पर मुख्य रूप से डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी, डॉ. अनिल कुमार मौर्य, डॉ. राकेश कुमार यादव, डॉ. बलराम चौधरी, विजय प्रकाश चौधरी, संदीप गोयल, के.के. तिवारी, डा. सत्य प्रकाश चौधरी, डा. अनुराग चौधरी, राम भरत वर्मा, देवेन्द्र कुमार वर्मा, इंद्रसेन मिश्रा, रमेश चंद्र चौधरी, महेश चन्द्रा, सौरभ पद्माकर, राजेश चौधरी, अमरेन्द्र कुमार, राहुल उपाध्याय आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Subscribe to my channel


