उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
कलेक्ट्रेट न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

बस्ती से वेदान्त सिंह
जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
लोक अदालत में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, प्रमाण पत्र, जन शिकायतों समेत विभिन्न मामलों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा। जिलाधिकारी ने एक-एक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। लोक अदालत जैसे आयोजनों से लोगों को न्याय और राहत दिलाने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे। लोक अदालत के आयोजन से लोगों में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला।

Subscribe to my channel


