खैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बस स्टैंड किशनगढ़ बास के विकास को लेकर जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
खैरथल-तिजारा, 7 मई। जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने गुरुवार को किशनगढ़ बास बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बस स्टैंड का विस्तृत लेआउट एवं डीपीआर तैयार करवाकर भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कहा कि बस स्टैंड का विकास सुनियोजित तरीके से किया जाए ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें तथा यातायात व्यवस्था भी सुगम बनी रहे। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के तहत यात्री सुविधाओं, पार्किंग, स्वच्छता एवं यातायात प्रबंधन जैसे बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट , उपखंड अधिकारी मनीष कुमार जाटव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका किशनगढ़ बास राहुल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


