पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

बघवार कलां में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन

लोकेशन=शाहनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

*बघवार कलां में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन*

*2 किलोमीटर से पानी लाने को मजबूर ग्रामीण,सरपंच पर भेद भाव के आरोप*

बघवार कलां में भीषण पेयजल संकट को लेकर आज ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सरपंच द्वारा पानी की सुविधा केवल अपने घर और आसपास के मोहल्ले तक सीमित रखी गई है, जबकि गांव के अन्य लोगों को करीब 2 किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि 5 मई को ग्राम सभा की बैठक निर्धारित थी, जिसके लिए सभी लोग समय पर एकत्रित हो गए। लेकिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक इंतजार करने के बावजूद सरपंच बैठक में उपस्थित नहीं हुए।

इस दौरान ग्राम निवासी आशिक लोधी ने जब सरपंच को फोन किया, तो उन्होंने बताया कि वे बाहर हैं और बैठक मंगलवार को आयोजित की जाएगी, जबकि उसी 5 मई को ही मंगलवार था। इस घटना से ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति ग्राम पंचायत की लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाती है।जबकि शासन द्वारा नल जल योजना से सभी ग्रामीणों को पानी की सुविधा दी गई है। ऐसी स्थिति में ग्रामीण जनों ने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कर पूरे गांव में पानी की सुविधा की जाए।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button