पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
बदला नहीं बदल कर दिखाना,जेल नहीं सुधार गृह समझे

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
*बदला नहीं बदल कर दिखाना,जेल नहीं सुधार गृह समझे*
जीवन है अनमोल नशे से ना करें मोल ब्रह्माकुमारी,
ब्रह्माकुमारी पन्ना के द्वारा पवई सब जेल में कैदियों के लिए नशा मुक्ति का कार्यक्रम रखा गया ब्रह्माकुमारी बहन ने सभी कैदियों को समझाते हुए कहा कि भूल हो जाना कोई बड़ी बात नहीं लेकिन गलती करके सुधार लाना पश्चाताप करके हमें जीवन में परिवर्तन लाना है यह संकल्प करना है,आगे आपने कहा कर्मों के आधार पर ही यह संसार चलता है अपने ही किए हुए कर्मों से व्यक्ति महान या कंगाल बनता है अपने कर्मों में परिवर्तन लाने से ही हम अपराध मुक्त बनते हैं,
जब हम ध्यान मेडिटेशन करेंगे तो हमारी इंद्रियां संयमित होती, हमारा आत्मविश्वास,आत्म जागृति और मनोबल बढ़ता है इसलिए हमें रोज ध्यान अवश्य करना है जिससे हमें अच्छी बुरे की परख होती है और हम अपराध मुक्त बन जाते हैं क्षणिक गुस्सा से व्यक्ति का पूरा जीवन संघर्षमय हो जाता है इसलिए हमें अपने जीवन से बुराइयां, विकारों पर हर प्रकार के नशे को जल्दी से जल्दी खत्म करने का संकल्प करना है इच्छा शक्ति,बहुत बड़ी शक्ति है,जब हम अपने जीवन में ध्यान को शामिल कर लेते हैं तो आंतरिक शक्तियां जागृत होती हैं जो हमें गलत कार्य करने से रोकती हैं
ब्रह्माकुमारी बहन ने सभी को ध्यान की विधि बताई एवं अभ्यास कराया साथ में आपने चित्रों के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान एवं उन्हें छोड़ने की विधि बताएं सभी ने व्यसन नशा,बुरी आदतें छोड़ने की ली प्रतिज्ञा कार्यक्रम में श्रीमान मुनेंद्र मिश्रा जेलर साहब ने कहा आपने जो बताया उसको अपने जीवन में धारण करके सुधार लाना है,पुनः आने की अपील की एवं कार्यक्रम की सराहना की कार्यक्रम में सभी स्टाफ उपस्थित रहा
अंत में सभी कैदियों ने नशा मुक्त होने की ली प्रतिज्ञा एवं अपने अनुभव साझा किये

Subscribe to my channel


